Connect with us

News

जबलपुर कटंगा:संस्था के 80वी वर्षगाँठ में सम्मिलित हुए भ्राता अनन्त गीते जी, केंद्रीय मंत्री

Published

on

मानवीय मूल्यों पर ही आधारित है भारतीय संस्कृति – अनंत गीते 

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव वरदान भवन कटंगा कॉलोनी  सेवा केंद्र में संस्था के अस्सीवे स्थापना दिवस के उपलक्ष में परिचर्चा मानवीय मूल्य एवं विश्व शान्ति का आयोजन 

मूल्य हमारी संस्कृति के हर पहलू में शामिल रहे आये है , सुबह उठने से ले कर रात को सोने तक और जन्म से ले कर के मृत्यु तक हर कर्म के लिए मूल्य आधारित जीवन की परम्परा रही आई है किन्तु कुछ समय से समाज में मानवीय मूल्यों का जो क्षरण दिख रहा है उसको थामने और मूल्य निष्ठ समाज कि स्थापना के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन बहुत बहुत जरुरी है – उक्त उदगार केंद्रीय मंत्री (भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम) अनन्त गीते जी ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की 80वी वर्षगाँठ पर आयोजित परिचर्चा “ मानवीय मूल्य एवं विश्व शान्ति” के मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये. 

इस अवसर पर अपने दिव्य उदबोधन में बी के विमला दीदी ने कहा कि – विश्व में शान्ति की स्थापना करने के लिए हर मनुष्य को अपने अंदर में शान्ति कि अनुभूति करनी होगी,अपने अन्तर में शान्ति लाने से ही समाज में और फिर राष्ट्र में और फिर पूरे विश्व में शान्ति स्थापित हो पाएगी . मूल्यों कि आवश्यकता आज के सामाजिक ताने बाने में आये हुए उलझनों और तनावो को दूर करने के लिए बहुत आवश्यक है. 

इस कार्यक्रम में  मध्यप्रदेश शिव सेना अध्यक्ष भ्राता ठाड़ेश्वर महावर जी और जबलपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व उप अध्यक्ष भ्राता मधु चौधरी जी ने भी अपनी शुभ कामनाये प्रदान करी .

जबलपुर कटंगा कॉलोनी — 80वी वर्षगाँठ पर आयोजित कार्यक्रम  “ मानवीय मूल्य एवं विश्व शान्ति” में सम्मिलित हुए  भ्राता अनन्त गीते जी केंद्रीय मंत्री (भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम), मध्यप्रदेश शिव सेना अध्यक्ष भ्राता ठाड़ेश्वर महावर जी,  मध्यप्रदेश शिव सेना अध्यक्ष भ्राता ठाड़ेश्वर महावर जी और  सेवा केंद्र प्रभारी बी के विमला बहन जी ।
 
Continue Reading

JABALPUR NAPIER TOWN

नशा मुक्ति अभियान

Published

on

By

नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन शक्ति नगर सेवा केंद्र में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि CSP नवोदिया जी गोरखपुर थाना उपस्थित थे उनके साथ
 TI नितिन कमल जी (गोरखपुर),
 TI द्विवेदी जी (संजीव नगर),
TI बघेल जी (ग्वारीघाट) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में गोरखपुर, संजीव नगर और ग्वारीघाट थानों से लगभग 30-40 ASI और पुलिस आरक्षक उपस्थित हुए।
ब्रह्माकुमारी वर्षा बहन ने नशा मुक्ति और राजयोग की आवश्यकता को समझाया तथा सबको राजयोग मेडिटेशन का अनुभव कराया।
CSP नवोदिया जी ने नशा के विभिन्न प्रकारों की चर्चा करते हुए सकारात्मक सोच और जीवनशैली को अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने नशा छोड़ने की सामूहिक प्रतिज्ञा भी दिलवाई और ब्रह्माकुमारी केंद्रों में जाकर राजयोग सीखने की सलाह दी।
राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी भावना बहन ने नशा त्यागने और राजयोग अपनाने के लिए सबको प्रेरित किया तथा मुख्यालय माउंट आबू जाने का निमंत्रण भी दिया।
रिटायर्ड डीएसपी सारिका पांडे जी ने पुलिस बल की व्यवस्था की सराहना की और मानसिक तनाव को दूर करने के लिए राजयोग मेडिटेशन अपनाने की बात कही।
केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी कविता दीदी ने सभी को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. एस.के. पांडे (सिविल सर्जन, विक्टोरिया) द्वारा किया गया।
Continue Reading

JABALPUR NAPIER TOWN

जगद्गुरु डॉक्टर स्वामी नरसिंह देवाचार्य जी महाराज का सम्मान

Published

on

By

प्रयागराज महाकुंभ में नरसिंह मंदिर की पीठ पर नरसिंह पीठाधीश्वर के जगद्गुरु डॉक्टर स्वामी नरसिंह  देवाचार्य जी महाराज महाराज के पद पर प्रतिष्ठित होने पर ब्रह्मा कुमारी परिवार के द्वारा राजयोगिनी बीके ब्रह्माकुमारी भावना दीदी के द्वारा सम्मान किया गया। साथ ही बी के  बी के डॉक्टर पुष्पा पांडे,ब्रह्मा कुमारी वर्षा दीदी, ब्रह्मा कुमार संतोष भाई एवं ब्रह्मा कुमार परेश भाई भी उपस्थित रहे।

 

Continue Reading

JABALPUR NAPIER TOWN

संविधान दिवस – चीफ जस्टिस हाई कोर्ट मध्य प्रदेश हाई कोर्ट माननीय सुरेश कुमार कैत

Published

on

By

फोटो -01-22  – चीफ जस्टिस हाई कोर्ट मध्य प्रदेश माननीय भ्राता सुरेश कुमार कैत ,राजयोगिनी ब्रह्मा कुमारी भावना बहन ,भ्राता डॉ श्याम जी रावत कैंसर रोग विशेषज्ञ  नशा मुक्त भारत अभियान को जबलपुर में सेवाओं हेतु स्वागत करते  हुए |
फोटो -02-25 – चीफ जस्टिस हाई कोर्ट मध्य प्रदेश माननीय भ्राता सुरेश कुमार कैत ,राजयोगिनी ब्रह्मा कुमारी भावना बहन ,जस्टिस भ्राता विवेक अग्रवाल ,जस्टिस भ्राता सुश्रुत अरविन्द, इंजी. परेश नशा मुक्त भारत अभियान को जबलपुर में सेवाओं हेतु हरी झंडी देते हुए |
फोटो -03 26  – चीफ जस्टिस हाई कोर्ट मध्य प्रदेश माननीय भ्राता सुरेश कुमार कैत ,राजयोगिनी ब्रह्मा कुमारी भावना बहन ,जस्टिस भ्राता विवेक अग्रवाल ,जस्टिस भ्राता सुश्रुत अरविन्द, डॉ पुष्पा पांडे ,इंजी. परेश  एवं अन्य सभी  नशा मुक्त भारत अभियान को जबलपुर में सेवाओं हेतु हरी झंडी देते हुए |
Continue Reading

Brahma Kumaris Jabalpur